बरपेटा रोड। मारवाड़ी युवा मंच बरपेटा रोड शाखा द्वारा विगत ९ जुन से जारी टिकाकरण शिविर में दिनांक २६ जुन शनिवार को पूर्वोत्तर प्रदेशिय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष (मुख्यालय) मूकेश चाचन, प्रांतीय उपाध्यक्ष (मंडल फ) सरजीत सिंह भारी एंव प्रांतीय सहायक मंत्री (मंडल फ) रवि प्रकाश अग्रवाला ने शिरकत की।
शाखा अध्यक्षा प्रेरणा सेठिया ने मूकेश चाचन का फूलाम गमछा से अभिनंदन किया। शाखा मंत्री चेतन धिरासरीया द्वारा सरजीत सिंह भारी का फूलाम गमछा से सम्मान किया गया एंव शाखा सदस्य विशाल सराफ ने रवि प्रकाश अग्रवाला का सम्मान किया।
मंडलीय उपाध्यक्ष सरजीत सिंह भारी ने शाखा द्वारा किए जा रहे इस सेवा शिविर का निरीक्षण किया एवं कहा कि बरपेटा रोड शाखा उनके मंडल की एक सशक्त एवं सक्रिय शाखा है तथा शाखा द्वारा महामारी के दौर में प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाओं की अनुशंसा की। प्रांतीय उपाध्यक्ष मुख्यालय मुकेश चाचन ने बरपेटा रोड शाखा द्वारा की जा रही है विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी ली एवं आगामी प्रस्तावित प्रकल्पों पर विचार विमर्श करते हुए कुछ ठोस सुझाव दिए। मंडलीय सहायक मंत्री रवि प्रकाश अग्रवाला ने प्रांत एवं राष्ट्रीय द्वारा सूझाये गये विभिन्न प्रकल्पों पर शाखा के पदाधिकारियों को जानकारी दी। इस आशय पर जानकारी शाखा द्वारा प्रचार प्रसार प्रभारी लक्ष्मीकांत माहेश्वरी द्वारा दी गयी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें