गुवाहाटी। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) गोरक्षा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री दिनेश चन्द्र उपाध्याय असम समेत पूर्वोत्तर के प्रवास पर आज गुवाहाटी पहुंच रहे हैं। वे 16 अप्रैल तक पूर्वोत्तर के प्रवास पर रहेंगे।
विहिप के केंद्रीय मंत्री भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद पालक गुवाहाटी क्षेत्र (पूर्वोत्तर) उमेश चन्द्र पोरवाल ने मंगलवार को बताया कि संगठन का विस्तार एवं 2024 तक गोरक्षा विभाग का कार्य सभी प्रखंड स्तर पर शुरू करने का लक्ष्य लिया लिया गया है। इसके मद्देनजर ही उपाध्याय पूर्वोत्तर में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में विहिप की स्थापना के 60 वर्ष पूरे हो जाएंगे इसके लिए प्रयास किया जा रहा है देश के सभी राज्यों में गोरक्षा का सख्त कानून बने एवं केंद्र सरकार केंद्रीय कानून बनाएं तथा गो संवर्धन, गो संरक्षण, गोवंश के विकास के लिए राज्यों में गोसेवा आयोगों का गठन हो।
उन्होंने साथ ही कहा कि कामधेनु विश्व विद्यालय राज्य सरकारें स्थापित करें। विहिप गोरक्षा विभाग शीघ्र पूर्वोत्तर भारत असम क्षेत्र में जन जागरण प्रचार प्रसार हेतु अप्रैल माह से गोरक्षा रथ चलाएगा। इसके माध्यम से कृषकों, गोपालकों को रसायन मुक्त खेती करने के लिए जैविक खेती गो कृपा अमृतम् निःशुल्क वितरण करेगा एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए पंचगव्य औषधि, आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित करेगा।
पोरवाल ने कहा कि कृषकों, गोरक्षकों, गो सेवकों का पांच दिवसीय प्रांत स्तरीय प्रशिक्षण सितम्बर माह में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए 6 -7 अप्रैल को त्रिपुरा अगरतला में गोरक्षा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं रामोत्सव कार्यक्रम बस्ती में 8-9 अप्रैल को माधव धाम में बैठक, 10 अप्रैल को सिलचर में श्री रामोत्सव कार्यक्रम, 11 अप्रैल को हाफलांग में प्रमुख कार्यकर्ताओं एवं कृषि वैज्ञानिकों के साथ बैठक, 13 अप्रैल को गुवाहाटी में बैठक, 14 अप्रैल को गोरुबिहू कार्यक्रम, 15 को गौशाला एवं गोरक्षा के ट्रस्टीजनों की बैठक और 16 को नगांव गौशाला में बैठक आदि कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें