सेंकी अग्रवाल
गोरेश्वर, 20 फरवरी। तामुलपुर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की एक महत्वपूर्ण बैठक आज जिला आयुक्त कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित की गई। जिला आयुक्त और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष सिमी करण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 2025-26 वर्ष में हुई आपदा जनित क्षति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिले के भूमि संरक्षण, लोककल्याण (सड़क), एपीडीसीएल, एकीकृत बाल कल्याण सेवाएं, जलसिंचाई आदि विभाग के प्रमुखों ने भाग लिया और अपने-अपने विभाग के तहत हुए नुकसान की जानकारी पेश की। साथ ही राज्य आपदा क्षति राहत योजना के तहत प्रस्तावित योजनाओं के संदर्भ में चर्चा की गई। संबंधित विभागों को तुरंत आवश्यक प्रस्ताव दाखिल करने और परियोजनाओं के उचित कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।
इसके अलावा, तामुलपुर जिले के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधीन कुछ बकाया बिल और भुगतान संबंधी मामलों की भी बैठक में समीक्षा की गई। बैठक में जिला आयुक्त ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में अंतरविभागीय समन्वय को और मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने उल्लेख किया कि बारिश का समय करीब है, इसलिए संभावित बाढ़ और तूफान के लिए सभी संबंधित विभाग को तैयार रहना चाहिए। आज की बैठक में जिला आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों के अलावा विभागीय प्रमुख और कर्मचारी भी उपस्थित थे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें