सोयल खेतान, रोहा
श्रेष्ठ 3 विद्यार्थीयों के प्रदान की जायेगी खेउज ज्योति उपाधी
अकनिर कविता घर,असम केंद्रीय समिति, रोहा का 7 दिवसीय पर्यावरण हमारा मित्र शीर्षक जागरुकता कार्यक्रम संपन्न हुवा और सैकड़ों विद्यार्थियों ने प्रकल्प तैयार कर जमा दिए।
1 जनवरी 1994 में बच्चो के सर्वांगीण विकास साधन हेतु स्थापित व्यक्तिक्रम धर्मी शिशु अनुष्ठान अकनिर कविता घर, असम केंद्रीय समिति, रोहा गत 32वर्षों शिशु के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न पदक्षेप लेते आने के क्रम में वर्ष 2025में एकेजी ने पैड पौधे और पक्षी" हमारे शखी शीर्षक जागरुकता कार्यक्रम शुरु किया जिसका 5 जून पर्यावरण दिवस पर समापन होने के साथ ही वर्ष 2026 के 5जून पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में गत 1 जून से शुरु 7 दिवसीय "पर्यावरण हमारा मित्र" शीर्षक जागरुकता कार्यक्रम गत 7 जून को समापन हुवा और कार्यक्रम के तहत एकेजी केंद्रीय समिति सहित आहँतगुडी, दिघलीआटी, वगुरीगुडी, ओगुडी, जौगांलबलहु शाखा के सैकड़ों विद्यार्थीयों ने काफी प्रकल्प तैयार कर प्रत्येक रविवार को होने वाली एकेजी की साप्ताहिक चित्रांकन कक्षा में जमा करवाया। साथ ही जागरुकता कार्यक्रम समापन पर आयोजित कार्यक्रम में एकेजी केंद्रीय समिति के प्रधान संचालक, शिशुप्रीय अवनि कुमार सईकीया और प्रधान सचिव रंटु मुदै ने बच्चों द्वारा बनाये गये प्रकल्पों में से तिन श्रेष्ठ विद्यार्थीयों को खेउज उपाधी प्रदान की जायेगी। कार्यक्रम में पत्रकार, शिक्षक दीपक दास सहित एकेजी के अविभावकों ने सम्बोधित करते हुवे विद्यार्थियों का उत्साह वर्द्धन करने के साथ ही एकेजी द्वारा बच्चों के विकास हेतु लिए जा रहे पदक्षेप की प्रशंसा की।
ईस अवसर पर पत्रकार फुनु शर्मा,एकेजी प्रचार सचिव सोयल खेतान, सह प्रचार सचिव राजेश नंदी, आर्ट सह शिक्षिका उदीसना डेका सहित एकेजी के सैकड़ों अविभावक, अविभाविका और विद्यार्थी उपस्थित थे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें