ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए विशेष पहल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए विशेष पहल



पूजा माहेश्वरी


नगांव जिले की 51 सखियों को उपायुक्त ने वितरित किए लैपटॉप

        

नगांव, नगांव जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल लेनदेन की प्रक्रिया को और अधिक व्यापक तथा सरल बनाने के उद्देश्य से जिला आयुक्त देवाशीष शर्म ने जिले की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को डिजिटल दिशा में आगे बढ़ाने में उत्कृष्ट योगदान देने वाली चयनित बैंकिंग प्रतिनिधि (बीसी) सखियों एवं डिजिटल भुगतान (डीजीपे) सखियों को औपचारिक रूप से लैपटॉप वितरित किए। सखियों की डिजिटल सेवाएं प्रदान करने की क्षमता को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 51 लैपटॉप वितरित किए गए। केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत जिले के सभी 13 विकास खंडों में असम राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एएसआरएलएम) के तहत ग्रामीण जनता को उनके घर-द्वार पर आसान बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करा रही बीसी सखियों और डीजीपे सखियों को ये लैपटॉप प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिला आयुक्त ने उनके साथ संवाद भी किया। अपने संबोधन में जिला आयुक्त शर्मा ने कहा कि ये सखियां लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ वित्तीय साक्षरता बढ़ाने और डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वितरित किए गए ये लैपटॉप उनकी कार्यक्षमता और सेवा गुणवत्ता को कई गुना बढ़ा देंगे, जिससे नगांव जिले के दूरस्थ और उपेक्षित क्षेत्रों तक भी डिजिटल एवं वित्तीय सेवाओं का विस्तार और अधिक सुगमता से हो सकेगा। कार्यक्रम में असम राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, नगांव के जिला परियोजना निदेशक शंखप्रबाल शांडिल्य, खागरीजान विकास खंड के ब्लॉक परियोजना प्रबंधक मिंटू डेका, बढ़मपुर विकास खंड के परियोजना प्रबंधक चंदन बरबरा, गड़ाजान विकास खंड की परियोजना प्रबंधक ऋतु कलिता सहित जिले के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें