मारवाड़ी सम्मेलन नगांव महिला शाखा ने बटद्रवा थान मे दो शीतल पेयजल मशीन लगवाई - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी सम्मेलन नगांव महिला शाखा ने बटद्रवा थान मे दो शीतल पेयजल मशीन लगवाई



पूजा माहेश्वरी

नगांव, मारवाड़ी सम्मेलन नगांव की महिला शाखा के सौजन्य से बटद्रवा थान में आने वाले भक्त वैष्णवों एवं तीर्थयात्रियों के लिए "अमृत धारा" नामक शीतल पेयजल व्यवस्था का रविवार को शुभारंभ किया गया।

बटद्रवा थान प्रबंधन समिति के कार्यालय के सामने स्थित मार्ग पर आयोजित एक मंगलमय कार्यक्रम के माध्यम से इस शीतल पेयजल व्यवस्था का उद्घाटन बटद्रवा थान प्रबंधन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष गोबिन चंद्र दास ने किया। दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत हरिध्वनि के बीच उन्होंने इस व्यवस्था का उद्घाटन करते हुए कहा कि "भक्तों की सेवा करने से स्वयं भगवान प्रसन्न होते हैं, इसलिए भक्त सेवा को भक्ति का एक श्रेष्ठ मार्ग माना जाता है।"

कार्यक्रम में प्रबंधन समिति की ओर से सहायक सचिव प्रांजल हजारिका ने मारवाड़ी सम्मेलन की महिला शाखा एवं सभी दाताओं के इस महान प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में सभी को मिलकर बटद्रवा थान के विकास के लिए आगे बढ़ना चाहिए।

गरिमामय इस कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के बदन कलिता, भाग्येंद्र महंत, मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा की अध्यक्षा नीतू पोद्दार, उपाध्यक्ष रिंकू गिदरा, महासचिव विनीता खाटुवाला, कोषाध्यक्ष संगीता दस्सानी, संयुक्त सचिव कुसुम सेठिया, सुमन बोथरा, सरला चांडक, अनीता आलमपुरिया, संतोष शर्मा, शर्मिला महेश्वरी, रितिका मोर, पूजा केजरीवाल, जूही मौर, दीपिका कनोई, मंजू शर्मा, रीता काबरा, लीना कनोई, पिंकी कनोई, जयश्री बोथरा सहित पूर्वोत्तर प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय गाड़ोदिया, प्रांतीय सहायक मंत्री विकास अग्रवाला, नगांव शाखा के अध्यक्ष प्रमोद कोठारी, चापरमुख शाखा के अध्यक्ष सीताराम अग्रवाला, नगांव शाखा के सलाहकार राधारमण खटुवाला, संगठन मंत्री दिलीप अग्रवाला, संयुक्त सचिव अरुण नागरका, मुकेश पोद्दार तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर नगांव मारवाड़ी सम्मेलन की महिला शाखा द्वारा स्थापित "अमृत धारा" शीतल पेयजल व्यवस्था के दाता राजेन्द्र कनोई, लीना कनोई, अगस्त्य कनोई, लक्की पोद्दार, रोशनी पोद्दार, हेयांश पोद्दार एवं हर्षिका पोद्दार को सम्मानित भी किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें