नोखा नागरिक परिषद द्वारा शीतल जल सेवा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नोखा नागरिक परिषद द्वारा शीतल जल सेवा



गुवाहाटी - गोहाटी गोशाला मे गोपाष्टमी  मेले पर नोखा नागरिक परिषद द्वारा शीतल जल सेवा के लिये निमित प्याऊ के शुभारम्भ गौरव सोमाणी के कर कमलों से हुवा। सबसे पहले परिषद की ओर से निर्मल पींचा ओर निर्मल गोलछा ने फुलाम गमच्छा से स्वागत किया । भगवान दास दम्माणी ने संस्था ओर गौरव सोमाणी का परिचय दिया। गौरव सोमाणी ने अपने उद्बोधन में कहा कि गोपाष्टमी  के उपलक्ष्य में जो आप जल सेवा का काम कर रहे हो वो अपने आप में पुण्य का काम है। ऐसे शुभ अवसर पर आपने मुझे बुलाया है यह मेरे लिए गर्व की बात है । हिंदी भाषी समाज के कोई भी दुख दर्द के लिए में हमेशा तैयार खड़ा हूँ। कार्यक्रम की विभन्न व्यवस्था के लिए पवन चांडक, धनराज गोलछा, उमाशंकर गट्टाणी, रूपकमल पींचा, कन्हैयालाल पींचा, वीरेंद्र मुंदड़ा लगे हुए थे। अंत मे कार्यक्रम सयोंजक ओर परिषद के मंत्री नारायण गट्टानी ओर अशोक लुणावत ने धन्यवाद ज्ञापन किया। ये जानकारी परिषद की ओर से महावीर चांडक ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।

सामाजिक व सांस्कृतिक खबरों के लिए जुड़े रहिये www.risepluslive.com पर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें