गुवाहाटी, 16 अक्टूबर । रिहाबाड़ी जैन युवा मंच एवं रिहाबाड़ी उपकार पाठशाला के संयुक्त तत्वाधान में रिहाबाड़ी चंद्र प्रभ चैत्यालय प्रांगण में समाज के बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता करवाई गई। यह प्रतियोगिता तीन ग्रुपों में करवाई गई जिसमें 93 प्रतियोगियों ने भाग लिया। चित्रांकन प्रतियोगिता के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम और आरती आयोजन के बाद पुरस्कार वितरण किया गया। चित्रांकन प्रतियोगिता के ग्रुप ए में प्रथम काव्या जैन, द्वितीय मानवीक जैन और तृतीय निर्वाण जैन को पुरस्कार प्राप्त हुआ। ग्रुप बी में प्रथम अंशिका जैन, द्वितीय तनिष जैन और तृतीय निहारिका जैन तथा ग्रुप सी में प्रथम परी जैन द्वितीय सुनिधि जैन और तृतीय भवेश जैन ने पुरस्कार प्राप्त किया।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें