भाजपा सांसद शनिवार को कर सकते हैं बैठक, मोदी की प्रशंसा वाला प्रस्ताव पारित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

भाजपा सांसद शनिवार को कर सकते हैं बैठक, मोदी की प्रशंसा वाला प्रस्ताव पारित

विडियो : एएनआई

नई दिल्ली। (भाषा) भाजपा संसदीय बोर्ड ने गुरुवार को एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की गयी तथा पार्टी के एजेंडे का समर्थन करने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया गया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी के सभी नवनिर्वाचित सांसद शनिवार को मोदी को अपना नेता चुनने के लिए बैठक करेंगे, जिसके बाद वह राष्ट्रपति से मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। सूत्रों ने कहा कि नई सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम 29 मई को होने की संभावना है। पार्टी ने अपने प्रस्ताव में जीत को मोदी की गरीब समर्थित नीतियों, राष्ट्रीय सुरक्षा पर स्पष्ट रुख और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के समर्थन में जनादेश बताया। पार्टी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा निशाना बनाकर उनके विरूद्ध ‘‘हिंसा’’ की घटनाओं की पृष्ठभूमि में उनका समर्थन देने पर पश्चिम बंगाल की जनता को धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार ' प्रचंड मोदी लहर' पर सवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रिकॉर्ड सीटों के साथ केंद्र की सत्ता पर काबिज होने जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें