ममता की चेतावनी, कहा- 2021 में डुबाएंगे भाजपा की लुटिया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

ममता की चेतावनी, कहा- 2021 में डुबाएंगे भाजपा की लुटिया

बांकुड़ा  । दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनौती दी है कि 2021 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की करारी शिकस्त होगी। 
मंगलवार को बांकुड़ा जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि धीरे-धीरे भाजपा एक-एक राज्य खोती जा रही है। ममता ने दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने दिल्ली में छात्रों, महिलाओं का शोषण किया। वहां की जनता ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि एक के बाद एक राज्य भाजपा के हाथ से फिसल रहे हैं। बड़े राज्य के नाम पर केवल उत्तर प्रदेश और कर्नाटक बचा है। 2021 में बंगाल में उनकी लुटिया डूब जाएगी। सब कुछ रुपये से नहीं खरीदा जा सकता। पार्टी जल्द ही अपने नियंत्रण वाले सभी राज्यों को खो देगी। 
ममता ने कहा कि आप लोगों के लिए शुभ सूचना लाई हूं। दिल्ली में भाजपा पराजित हो चुकी है। मैंने अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। एक साथ मिलकर काम करने को भी कहा है। भाजपा ने वहां सभी एजेंसियों को काम पर लगाया था ताकि किसी भी तरह से सत्ता पर कब्जा जमा सके लेकिन फेल हो गए। बंगाल में भी उन्हें 2021 में करारा जवाब मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों से स्पष्ट हो जाने के बाद अरविंद केजरीवाल को फोन कर ममता बनर्जी ने जीत की शुभकामनाएं दी हैं।(हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें