मुख्यमंत्री को लोकतंत्र में विश्वास नहींः नेता प्रतिपक्ष सैकिया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मुख्यमंत्री को लोकतंत्र में विश्वास नहींः नेता प्रतिपक्ष सैकिया

 


गुवाहाटी। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा द्वारा मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की बरपेटारोड में प्रतिमा के अनावरण के दौरान दिये गये भाषण की नेता प्रतिपक्ष देवब्रत सैकिया ने बुधवार को कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का भाषण भाजपा की फासीवादी, एकनायकत्वाद के विचारों पर आधारित है। मुख्यमंत्री को लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री ने मंगलवार को विधायक और मंत्री के अंतर को रेखांकित किया था।


कांग्रेस के नेता देवव्रत सैकिया ने कहा कि सत्ता और विरोधी दल लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा है कि विधायक समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में मतदाताओं के प्रति जवाबदेह होते हैं। मंत्री सभा के सभी सदस्य अपने-अपने विभागों को सुचारू रूप से संचालन के लिए जिम्मेदार हैं। कानून के अनुसार सरकारी परियोजनाओं को लागू करने के लिए प्रशासन जिम्मेदार है। देवव्रत सैकिया ने कहा है कि संविधान में कहीं स्थानीय निर्वाचित विधायक की जगह विपक्ष के काम करने के लिए मंत्री जिम्मेदार होंगे, ऐसा नहीं है।


उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र की संसदीय परंपरा के अनुरूप सत्ता व विपक्ष दोनों दल संविधान के प्रावधानों के अनुरूप राज्य के विकास के लिए निष्पक्ष रूप में काम करते हैं। इसकी देखरेख में विभिन्न कमेटियां हैं।


प्रतिपक्ष के नेता सैकिया का कहना है कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी सन 1934 में कोलकाता विश्वविद्यालय के कुलपति थे। उस समय वे अंग्रेज के अनुयायी के रूप में काम करते थे। भारत-पाक आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल में मुस्लिम लीग और सरकार के उप मुख्यमंत्री के रूप में ब्रिटिश गवर्नर और पश्चिम बंगाल के गवर्नर जनरल को सुझाव दिया था कि भारतीय जातीय कांग्रेस की भारत छोड़ो आंदोलन को कैसे दबाना चाहिए।


उन्होंने कहा है कि, मुख्यमंत्री का कहना है कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कोलकाता विश्वविद्यालय में असमिया भाषा की शुरुआत की थी। ऐसा नहीं है। सर आशुतोष मुखर्जी के समय में कोलकाता में असमिया भाषा की शुरुआत हुई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजनीतिक भाषण के विपरीत प्रशासनिक कामकाज करने में ज्यादा मन लगाने की सलाह दी। उन्होंने कहा है कि अभी भी हजारों लोग कोरोना वैक्सीन से वंचित रह गये हैं। इसके अलावा अन्य मुख्यमंत्री और सरकार पर अन्य कई गंभीर आरोप लगाये।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें