रिलायंस सीनियर सेकंडरी स्कूल का 18 वां स्थापना दिवस मना - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रिलायंस सीनियर सेकंडरी स्कूल का 18 वां स्थापना दिवस मना

 


अमित नागोरी 


गोलाघाट। गोलाघाट के रिलायंस सीनियर सेकंडरी स्कूल नामक शिक्षा अनुष्ठान का आज 18 वां स्थापना दिवस मनाया गया । इस मौके पर रेक्टर डॉ तुलेंद्र नाथ हज़ारिका, प्रधानाचार्य प्रियंका सैकिया दास, उप प्रधानाचार्य लख्याजित दुवारा के साथ शिक्षण मंडली के कुछ लोग उपस्थित थे। वर्तमान कोरोना महामारी के मद्देनजर स्थापना दिवस सादे तरीके से मनाया गया।


इस मौके पर ध्वजा रोहन डॉ तुलेंद्र नाथ हज़ारिका ने किया। वही संस्पथापक अध्यक्ष स्व रूपक कुमार गोगोई के फोटो के साथ स्व जीवकांत गोगोई और स्व दीपक कुमार रॉय के फोटो के आगे दीप प्रज्वलन डॉ तुलेंद्र हज़ारिका और प्रियंका सैकिया दास ने लख्याजित दुवारा के उपस्थिति में किया। इस दौरान वर्तमान चैयरमैन दीपक कुमार गोगोई ने सभी को शुभकामनाएं दी है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें