टोलकर्मी को थमा दिया बच्चों के खेलने वाला नोट - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

टोलकर्मी को थमा दिया बच्चों के खेलने वाला नोट



उदयपुर। उदयपुर जिले के जयसमंद-सलूम्बर मेगा हाईवे पर स्थित टोल बूथ पर एक वाहन चालक ने टोलकर्मी को बच्चों के खेलने वाला नोट थमा दिया। टोलकर्मी को बाद में पता चला तो उसने सीसीटीवी खंगाला, उसमें वह नियमित परिवहन बस का चालक निकला, लौटते में उसने इस बात को उन्हीं चालक-परिचालक को बताया और सही नोट देने को कहा, पर वे मुकर गए। जब मामला पुलिस के पास पहुंचा तब चालक-परिचालक ने तुरंत अपनी गलती मान ली और माफी मांगी।


जयसमंद-सलूंबर मार्ग पर खेराड़ गांव स्थित राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड (आरएसआरडीसी) के टोल पर परिवहन बस के चालक ने टोल पर्ची कटाने के लिए 250 रुपये दिए। इसमें दो सौ रुपये की नोट बच्चों के खेलने वाली भारतीय मनोरंजन बैंक की बोगस नोट थी, पर 50 रुपये का नोट असली था। टोलकर्मी ने भी रोज की बस होने से ज्यादा ध्यान नहीं देते हुए 220 काटे और 30 रुपये लौटाए। पर बाद में जब हिसाब-किताब मिलाना शुरू हुआ तब नोट पकड़ में आई। इसके बाद टोलकर्मी ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। उसे यह देखकर तसल्ली हुई कि यह नोट उसे नियमित चलने वाली परिवहन बस वाले ही दे गए, सो उसने लौटती बस को रुकवाकर उन्हें नोट बदलने को कहा। लेकिन, उस बस के चालक-परिचालक मुकर गए और वहां से निकल गए। टोल कर्मी ने शुक्रवार शाम को सलूम्बर थाने पहुंचकर मौखिक रूप से सम्पूर्ण घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौखिक सूचना एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चालक-परिचालक को कार्रवाई की बात कही तब वे अपनी गलती स्वीकार करते हुए नोट बदलने के लिए सहमत हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें