एसीए के पूर्व कोषाध्यक्ष मुनिंद्र नाथ सैकिया गिरफ्तार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

एसीए के पूर्व कोषाध्यक्ष मुनिंद्र नाथ सैकिया गिरफ्तार



गुवाहाटी। असम क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) के पूर्व कोषाध्यक्ष मुनींद्र नाथ सैकिया को असम पुलिस ने वित्तीय घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया है।

एसीए द्वारा 50 करोड़ रुपये के वित्तीय घोटाले में एसोसिएशन के पूर्व महासचिव प्रदीप बूढ़ागोहाईं को गिरफ्तार किए जाने के बाद असम पुलिस ने गुरुवार को पूर्व कोषाध्यक्ष मुनींद्र नाथ सैकिया को गिरफ्तार कर लिया है। गुवाहाटी के फटाशिल आमबारी थाना इलाके से पुलिस ने पूर्व कोषाध्यक्ष मुनींद्र नाथ सैकिया को गिरफ्तार किया है। एसीए के पूर्व महासचिव प्रदीप बूढ़ागोहाईं को 16 दिसम्बर को गिरफ्तार किया गया था।

आरोपों में कहा गया है कि एसीए से महज तीन साल में करीब 50 करोड़ रुपये के वित्तीय घोटाले में पूर्व महासचिव प्रदीप बूढ़ागोहाईं की तत्कालीन कोषाध्यक्ष मुनींद्र नाथ सैकिया ने मदद की।

एसीए की वर्तमान समिति ने छह दिसम्बर को वित्तीय घोटाले के सिलसिले में फटाशिल आमबारी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 16 दिसम्बर को उक्त प्राथमिकी के आधार पर पूर्व सचिव बूढ़ागोहाई को टिंगखांग से गिरफ्तार किया गया था। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें