मदन सिंघल
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125 वें जन्मदिन के अवसर पर कछार की ओर से सिलचर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती समारोह समिति ने सुबह 9 बजे रांगीरखारी स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया सम्पादक सुब्रत चंद्र नाथ, उपाध्यक्ष दीपंकर चन्द, कोषाध्यक्ष नकुल रंजन पाल,सह सम्पादक राहूल राय और तमोजीत साहा एवं एसोसिएशन की कार्यसमिति के सदस्य अध्यापक अजय राय,भबतोष चक्रवर्ती,हिल्लोल भट्टाचार्य व मधुमिता देव । सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर एसोसिएशन के सदस्यों ने नेताजी के सपनों के भारत के निर्माण में उनके संघर्ष, साहस और आत्म-बलिदान को श्रद्धांजलि देने की शपथ भी ली। सिलचर के शासकीय बालक उच्च विद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं संघ के सह अध्यक्ष दीपंकर चंद ने शपथ पढ़कर सुनाया। साथ ही इस दिन संघ की विभिन्न उप समितियों ने जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए। एसोसिएशन की पहल पर ऑनलाइन चर्चा बैठक का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष और असम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति तपोधीर भट्टाचार्य की अध्यक्षता में आयोजित इस सभामें जन आंदोलन के प्रमुख नेता असित भट्टाचार्य ने वक्तव्य रखा। अग्रवाल सेवा समिति के महासचिव शैलेश पाटोदिया मुरली मनोहर अग्रवाल गोपाल शरण अग्रवाल नीरज अग्रवाल संजीव बगङिया विक्रम सौरभ सरावगी अमित गोयल ने भी माल्यार्पण किया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें