गुवाहाटी नगर निगम चुनाव की तारीखें बदली - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी नगर निगम चुनाव की तारीखें बदली



गुवाहाटी-- असम चुनाव आयोग ने आगामी 19 अप्रैल को होने वाले गुवाहाटी नगर निगम चुनाव की नई तारीख की घोषणा की है। आयोग ने कहा कि अब 19 अप्रैल को होने वाले नगर निगम के चुनाव 22 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे। असम चुनाव आयोग के आयुक्त आलोक कुमार की ओर से आज जारी अधिसूचना में कहा गया है कि नगर निगम चुनाव के लिए 19 अप्रैल की तिथि घोषणा करने के बाद सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने आयोग से अनुरोध किया कि असम का सबसे बड़ा त्योहार रंगाली बिहू को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के चुनाव की तारीख को करीब एक सप्ताह आगे बढ़ा दिया जाए। इस मांग को ध्यान में रखते हुए 22 अप्रैल को सभी 60 वार्डों में एक साथ ही चुनाव प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। 24 अप्रैल को मतदान की गिनती की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```