मायुमं, गुवाहाटी शाखा की शपथ विधि संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मायुमं, गुवाहाटी शाखा की शपथ विधि संपन्न







गुवाहाटी। मारवाड़ी युवा मंच, गुवाहाटी शाखा की वर्ष 2022-23 के लिए गठित 45वीं कार्यकारिणी समिति का शपथ विधि समारोह का आयोजन एटी रोड स्थित होटल विश्वरत्न में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सेकेंडरी एडुकेशन विभाग, असम सरकार के प्रिंसिपल सेकरेट्री बी. कल्याण चक्रवर्ती, विशिष्ठ अतिथि के रूप में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव चांडक, पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष हिमशिखर जी खंडेलिया उपस्थित थे। सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर सभा का शुभारंभ किया गया। शाखा की ओर से सभी आमंत्रित अतिथियों का फुलाम गामोछा देकर सम्मानित किया गया। सभा का शुभारंभ शाखाध्यक्ष मोहित मालू के स्वागत भाषण से हुआ। सूरज जैन ने सत्र 2022-23 के लिए शाखाध्यक्ष के रूप में शपथ लेते हुए उन्होंने अपनी टीम की घोषणा की। शाखा उपाध्यक्ष मितेश सुराना, संदीप खेमका एवं सुमित झंवर, शाखा मंत्री के रूप में विनय कांकरिया, कोषाध्यक्ष सुमित भंसाली एवं संयुक्त मंत्री के रूप में आकाश शर्मा को शपथ पाठ कराया गया। नव निर्वाचित शाखाध्यक्ष सूरज जैन ने कहा कि कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों एवं समिति संयोजकों का शपथ पाठ कार्यकारिणी समिति की पहली बैठक में कराया जाएगा। सभा का संचालन मितेश सुराना ने किया। इस अवसर पर शाखा मंत्री सूरज जैन ने विगत सत्र के दौरान शाखा द्वारा संपादित कार्यों का विवरण से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। शाखाध्यक्ष मोहित मालू ने अपने संबोधन में उनके कार्यकाल में उनकी टीम के सदस्यों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने कार्यकाल के अध्यक्षीय पुरस्कारों का वितरण किया। नवनिर्वाचित शाखाध्यक्ष सूरज जैन को निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने शपथ पाठ कराया, वहीं तीनों शाखा उपाध्यक्षों, शाखामंत्री एवं शाखा कोषाध्यक्ष एवं शाखा संयुक्त मंत्री को प्रांतीय अध्यक्ष हिमशिखर खंडेलिया ने शपथ दिलाई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कल्याण चक्रवर्ती ने संबोधित करते हुए मारवाड़ी युवा मंच के कार्यों की प्रशंसा की। वहीं अमित अग्रवाल ने मंच के विभिन्न क्रियाकलापों एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला एवं नवनिर्वाचित शाखा नेतृत्व एवं उनकी पूरी टीम को उनके सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा राजीव चांडक ने भी नए अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में शाखा और अधिक समाजहित एवं जनहित के कार्यों को संपादित करेगी। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष हिमशिखर खंडेलिया, मंडलीय उपाध्यक्ष महेंद्र नाहर, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष नवल किशोर मोर, श्रीमती संतोष शर्मा, निवर्तमान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पंकज भूरा, पूर्व शाखाध्यक्ष प्रदीप जैन, प्रमोद अग्रवाल, संपत मिश्रा, सुरेश मालू, राजीव चोरडिय़ा, श्याम खेमका एवं गुवाहाटी शाखा के कई वरिष्ठ सदस्यों सहित अनेक शाखा सदस्य उपस्थित थे। प्रांतीय अध्यक्ष हिमशिखर खंडेलिया ने शाखाध्यक्ष को उनके सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। समारोह में गुवाहाटी स्थित मंच की गुवाहाटी ग्रेटर, कामाख्या, गुवाहाटी प्रगति, गुवाहाटी उदय एवं गुवाहाटी समृद्धि शाखा के पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सूरज जैन ने अपने संबोधन में उपस्थित सभी समाजबंधुओं एवं युवाओं को एक साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में वे मंच की जननी शाखा की गरिमा को बनाए रखते हुए नई ऊंचाइयों को छूने का भरपूर प्रयास करेंगे। यह जानकारी शाखा के जनसंपर्क अधिकारी आकाश शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```