श्यामम्य हुआ गोलाघाट - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्यामम्य हुआ गोलाघाट



अमित नागोरी

गोलाघाट के गुरुभक्त मंडल , श्री श्याम परिवार , श्याम सखी मंडल और श्री श्याम मित्र मंडल के सयुंक्त सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय श्री श्याम महोत्सव के दूसरे दिन भी श्री सत्य गुरु दीप आश्रम में महिला भक्तों की सराहनीय उपस्थिति देखने को मिली । आज श्याम बाबा की ज्योत , छप्पन भोग के कार्यक्रम के पश्चात 450 से भी अधिक भक्तों ने बाबा का अमृत प्रसाद ग्रहण किया । श्याम बाबा के भक्तों के जयकारों ने गोलाघाट श्यामम्य कर दिया । इस दौरान भक्तों में सुशील कोठारी , सुशील जसरासरिया , सरिता अग्रवाल , रेखा पटवारी , अंजना अग्रवाल , दीपक अग्रवाल , अभिषेक जगनानी , अनिल खंडेलवाल , चिरन्जी लाल खंडेलवाल , शिव प्रसाद बाइसिया , नन्दू तापड़िया , बीबेक जितानी ने अपनी सेवाएं अर्पित की । 
  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें