तिताबर में धूमधाम से किया गया गणगौर विसर्जन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

तिताबर में धूमधाम से किया गया गणगौर विसर्जन

मयंक जैन

तिताबर में बहुत ही धूमधाम से गणगौर विसर्जन किया गया। सुबह से ही घरों और उत्सव स्थलों पर भीड़ देखी गई। जहां पर महिलाओं ने गणगौर पूजन कर सुहाग दीर्घायु की कामना की। वहीं युवतियों ने अच्छे घर-वर की कामना के साथ गणगौर विसर्जन किया।जगह-जगह पर सामूहिक रूप से गणगौर उत्सव का आयोजन किया गया। जहां पर एक साथ मिलजुल कर गीत संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

मौके पर हुए रंगारंग सांस्‍कृतिक कार्यक्रम

इस मौके पर कई जगहों रंगारंग सांस्‍कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजस्थानी गीतों के बोल पर घूमर नृत्‍य इत्यादि प्रस्तुत करती हुई महिलाएं नजर आई। एक-दूसरे को पर्व की बधाई भी दी। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी-धजी सुहागिनें बेहद खूबसूरत लग रही थी। सभी गणगौर के रंग में रंगी हुई नजर आई।  ये खूबसूरत नजारा पतासी देवी तेजावत विवाह भवन में भी देखने को मिला। जहां पर महिलाओं द्वारा गणगौर उत्सव का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधि विधान के साथ गणगौर पूजन किया गया।


उत्‍साह का माहौल

नगर में रहने वाले लोगों के द्वारा पतासी देवी तेजावतभवन  में ये व्यवस्था की गई थी।  उत्सव कमेटी की ओर से शिल्पा भट्टर ने बताया कि हमारी संस्कृति बरकरार रहे, इसी उद्देश्य के साथ गणगौर का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। नवविवाहिताओं को सम्मानित किया गया। गणगौर पर कई प्रतियोगिता आयोजित किया गया। घरों में भी बहुत ही आस्था के साथ पूजा -अर्चना की गई। उद्यापन किया गया। खासकर नवविवाहिताओं के द्वारा गणगौर पूजन किया गया। उनके साथ परिवार की अन्य महिलाओं द्वारा भी पूजन किया गया। लोक गीत गाए गए। चारों ओर उत्साह का माहौल नजर आया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```