गुवाहाटी। बालाजी भक्त मंडल के 15 वां दो दिवसीय वार्षिक उत्सव में अहमदाबाद की प्रसिद्ध गायिका आशा वैष्णव ने भक्ति की जो लहर बहाई उसमें सभी भक्त गण भाव विभोर होकर नाच उठे। बालाजी का भक्ति गीत कीर्तन की है रात के अलावा हम हैं हिंदुस्तानी हिंदुस्तान हमारा है कि चार पंक्तियां गाकर देशभक्ति का ज्वार भी लहरा दिया। दूसरे दिन गौशाला स्थित बृंदावन गार्डन का पंडाल भक्तों की भीड़ से खचाखच भरा हुआ था।सभी आशा वैष्णवी के भजनों में भावविभोर होकर झूम रहे थे।
इससे पहले प्रातः काल पूजा अर्चना के पश्चात बालाजी भक्त मंडल के सदस्यों ने सुंदरकांड एवं भजनों की प्रस्तुति दी। शाम चार बजते ही भक्तों का सैलाब गौशाला वृंदावन गार्डन के और उमड पडा। श्रद्धालुओं ने बाबा की जोत लेकर भव्य दरबार के दर्शन किए। इस अवसर पर बाबा का महाप्रसाद भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें