लघु उद्योग भारती पूर्वोत्तर की महिला समिति ने दो दिवसीय दिवाली मेले का शुभारंभ किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लघु उद्योग भारती पूर्वोत्तर की महिला समिति ने दो दिवसीय दिवाली मेले का शुभारंभ किया

 

गुवाहाटी। लघु उद्योग भारती (पूर्वोत्तर) की महिला समिति ने जू रोड स्थित वृंदावन गार्डन में वोकाल फोर लोकल को चरितार्थ करते हुए 4 ओर 5 नवंबर को दो दिवसीय दिवाली मेला का आयोजन किया। जिसका उद्घाटन असम के वाणिज्य और उद्योग मंत्री बिमल बोरा में फीता काटकर और दीप प्रज्वलित करके किया। उद्घाटन के अवसर पर मंत्री बोरा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने हमारे देश को विश्व के में सर्वश्रेष्ठ बनाने में जो कदम उठाया है और अलग-अलग समय में देशवासियों को जो अलग-अलग आह्वान किया है उसमें एक आह्वान है लोकल फोर वोकल का। जिसके तहत ग्रामीण शिल्प को बढ़ावा देने के लिए उनके उत्पाद का मूल्य निर्धारित कर बाजार में उपलब्ध करा कर देश की अर्थव्यवस्था में सहयोग करने का वातावरण बनाया गया है।लोकल में भोकल अब ग्लोबल बन गया है। इसलिए अब लोकल फोर भोकल की जगह भोकाल फोर ग्लोबल हो गया है। इससे पहले लघु उद्योग भारती (पूर्वोत्तर) महिला समिति की अध्यक्ष नेहा खंडेलवाल ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर मंच पर उद्योग भारती के प्रांतीय अध्यक्ष रवि सुरेका, निवर्तमान अध्यक्ष मनोज लुंडिया, विशिष्ठ अतिथि चिन्मय मिशन की गुरु मां अनन्या चैतन्य उपस्थित थी। समारोह में असम गौरव पद्मश्री सम्मान प्राप्त हेम प्रभा चुतिया को उनकी हस्त शिल्प में मूंगा व एंडी कपड़े पर श्रीमांत शंकरदेव विरचित गुणमाला, माधव देव विरचित नामघोषा, मद्भागवत गीता संस्कृत में और अंग्रेजी में लिखने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हेम प्रभात चुटिया ने कहा कि मुझे भारत में असम सरकार ने जो सम्मान प्रदान किया है, वह मेरा नहीं बल्कि असम की जनता का सम्मान है। इस सम्मान से असम वासीयो को एक नई प्रेरणा मिली है कि हथकरघा बुनाई से भी पद्मश्री सम्मान प्राप्त किया जा सकता है। गुरु मां अन्यना ने कहा कि असम की संस्कृति का विश्व पटल पर प्रचार होना चाहिए। मैं मध्य प्रदेश में रहती हूं लेकिन मुझे असम आने से पहले असम की संस्कृति असम का बिहू नृत्य और असम के परिधानों के बारे में जानकारी नहीं थी। असम में आने के पश्चात ही मुझे लगा कि इस तरह की संस्कृति की जानकारी अन्य प्रांतो में क्यों नहीं है। पूर्व अध्यक्ष मनोज लुंडिया ने लघु भारती के जन्म लग्न से आज तक के इतिहास के बारे में विस्तृत रूप से बताया। ग्राम्य शिल्पी प्रकोष्ठ के संयोजक और दिया वितरण कार्यक्रम के प्रमुख अरुप पुजारी ने ग्राम शिल्प दीपक वितरण के बारे में बताया। इस मेले में 62 स्टाल में ग्राम शिल्प की सामग्रियां उपलब्ध थी। मुख्य अतिथि ने कुछ लोगों को दिया वितरण भी किया। महिला समिति की संयोजिका रंजना भजनका ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के प्रांतीय कोषाध्यक्ष अमित चिरांवाला, उपाध्यक्ष प्रमोद मोर, पार्थ प्रतिम पाठक, महासचिव विवेक अग्रवाल, महिला मंडल की सचिव कृष्ण कलिता, कोषाध्यक्ष कीर्ति अग्रवाल,दिया वितरण समिति के अरूप बोरपुजारी, संजय निमोदिया और अन्य कई सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें