गुवाहाटी। फैंसी बाजार एमएस रोड स्थित पुरानी जेल परिसर के आदिनाथ नगर में आचार्य श्री प्रमुख सागर जी ससंघ के सानिध्य में छः दिवसीय आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का सफलता पूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर प्रातः जिन अभिषेक, नित्यर्चन के पश्चात मोक्ष कल्याणक का दृश्य प्रस्तुत किया गया इस अवसर पर आचार्य प्रमुख सागर जी महाराज मोक्ष कल्याणक के बारे में बताते हुए कहा कि आज तीर्थंकर भगवान इस संसार से विदाई ले लेंगे। अब दोबारा इस नश्वर संसार में नहीं आएंगे। अब वे अपने शाश्वत धाम सिद्धालय में ही विराजमान होंगे। शून्यता में ही पूर्णता को प्राप्त होंगे। आज मोक्ष कल्याणक का दिन है। अध्यात्म दृष्टि से देखे तो आज प्रभु तीनों कर्मों से रहित हो गए हैं अर्थात वह इस शरीर से भी रहित हो जाएंगे। अब उनका जन्म इस संसार में दोबारा कभी नहीं होगा। वह अंतकाल तक सिद्धालय में ही विराजमान रहेंगे। इसके पश्चात मोक्ष कल्याण का दृश्य प्रस्तुत किया गया। अग्नि देव द्वारा संस्कार विधि, मोक्ष कल्याणक पूजा हवन व पूर्णाहुति के पश्चात आचार्य श्री प्रमुख सागर जी महाराज ने आशीर्वाद सभा का आयोजन किया। इसी कड़ी में पंचकल्याणक महोत्सव के समय सक्रिय सहयोग देने वाले कार्यकर्ता, दिगंबर जैन पंचायत की धार्मिक इकाइयां जयपुर से पधारे निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले वीर सेवक मंडल को सम्मानित किया गया। इसके अलावा समाज के कई विभूतियो को मरणोपरांत समाज रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समाज के कई विशिष्ठ व्यक्तियों को समाज गौरव से भी सम्मानित किया गया। समापन में शोभा यात्रा के साथ भगवान आदिनाथ को नगर यात्रा कराई गई कार्यक्रम में सबसे पहले आदिनाथ जिन बिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के अध्यक्ष महावीर जैन ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन दिगंबर जैन पंचायत के मंत्री वीरेंद्र कुमार सरावगी ने किया। प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के महामंत्री ललित अजमेरा और कार्यक्रम प्रमुख संयोजक ओम प्रकाश सेठी ने सभी समाज बंधुओ को सक्रिय सहयोग के लिए आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।
!->
छह दिवसीय आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का सफलतापूर्वक समापन
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें