लायंस क्लब ऑफ तेज़पुर ग्रेटर द्वारा शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब ऑफ तेज़पुर ग्रेटर द्वारा शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह

 


तेज़पुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ तेज़पुर ग्रेटर ने नगर के दो विशिष्ट शिक्षकों – पद्मश्री सम्मानित श्रीमती गीता उपाध्याय और राज्य पुरस्कार से सम्मानित श्री द्विजेन्द्र नाथ शर्मा – को सम्मानित किया।


लायंस क्लब की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र, असमिया सालेंग चादर, पारंपरिक जापी, फूलोंम गामुछा और मिठाइयाँ भेंट कर अभिनंदन किया गया।


श्रीमती गीता उपाध्याय एक प्रख्यात लेखिका, अनुवादक, शिक्षाविद और समाजसेवी हैं। उन्होंने असमिया और नेपाली दोनों भाषाओं में असाधारण साहित्यिक योगदान दिया है। उनकी कृतियाँ ‘जनमभूमि मेरो स्वदेश’ और ‘दरबार की सुसारे’ को साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ। उन्होंने ‘डायरी ऑफ ए यंग गर्ल’, ‘रामायण’, ‘मुना मदन’, ‘भूमिपुत्र’ जैसी कई रचनाओं का अनुवाद किया। 2025 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया।


श्री द्विजेन्द्र नाथ शर्मा को 2008 में जिला शिक्षक पुरस्कार और 2010 में राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वे आकाशवाणी की नाट्य लेखन प्रतियोगिता में पुरस्कृत हुए, तीन पुस्तकों के लेखक और अनेक स्मारिकाओं व पत्रिकाओं के संपादक हैं। असम साहित्य सभा के आजीवन सदस्य रहने के साथ-साथ उन्होंने महादेव शर्मा साहित्य सभा और लुइटपर प्रकाशन के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।


कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने भावुक होकर कहा कि इतने वर्षों बाद भी उनके योगदान को याद कर सम्मानित किया जाना उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव है।


इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन राजीव जैन के साथ लायन सुरेश माहेश्वरी, लायन संजीव प्रधान और लायन मनु प्रधान भी उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```