लायंस डिस्ट्रिक्ट 322 जी का अभ्यास” बना लीडरशिप ट्रेनिंग का नया बेंचमार्क - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस डिस्ट्रिक्ट 322 जी का अभ्यास” बना लीडरशिप ट्रेनिंग का नया बेंचमार्क

 


गुवाहाटी, लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 के लिए आने वाले प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी, ट्रेज़रर एवं ज़ोन चेयरपर्सन के प्रशिक्षण हेतु तीन दिवसीय डिस्ट्रिक्ट स्कूलिंग प्रोग्राम अभ्यास 3.0” का आयोजन 22 से 24 मई तक सोनापुर स्थित क्लब निर्वाण में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन पीडीजी लायन सुधीर चौधरी की चेयरमैनशिप में किया गया। इस स्कूलिंग में डिस्ट्रिक्ट 322 जी के 85 से अधिक प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम में इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन पंकज मेहता एवं पीएमसीसी लायन ए. वी. वामन कुमार मुख्य फैकल्टी के रूप में उपस्थित रहे। इनके साथ डिस्ट्रिक्ट के वरिष्ठ एवं अनुभवी लीडर्स दिलीप सराफ, बिकाश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, प्रेरणा नावका, आनंद अय्यर, आयुष सराफ, राजेश अग्रवाल, सुजीत बखरेडिया सहित कई फैकल्टी सदस्यों ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। वहीं PDG पीडीजी आर. के. मोर एवं पीडीजी अमर बरूआ पूरे कार्यक्रम में ऑब्जर्वर के रूप में मौजूद रहे।


स्कूलिंग के सफल आयोजन में सीमा गोयनका, रितु बांका, संजीब चौधरी, तापश साहा, प्रकाश सिकारिया, सुपर्णा डे सहित पूरी आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


प्रशिक्षण सत्रों में क्लब एवं ज़ोन चेयरपर्सन की जिम्मेदारियाँ, सर्विस एक्टिविटी हेतु फंड रेजिंग, मिशन 1.5, लीडरशिप एथिक्स, कॉन्फ्लिक्ट मैनेजमेंट, प्रभावी मीटिंग संचालन, क्लब क्वालिटी इनिशिएटिव, फाइनेंशियल मैनेजमेंट, लायंस पोर्टल, पब्लिक स्पीकिंग, टीम बिल्डिंग, क्लब विजिबिलिटी, लीगल कम्प्लायंस एवं भविष्य के नेतृत्व निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।


प्रतिभागियों ने अभ्यास 3.0” को अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक अनुभव बताया। लीड फैकल्टी सदस्यों ने भी इसकी उत्कृष्ट प्लानिंग, अनुशासन, समय प्रबंधन एवं सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए इसे अब तक के श्रेष्ठ स्कूलिंग कार्यक्रमों में शामिल बताया।


यह स्कूलिंग डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट मनोज भजनका के उस सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुई, जिसमें उन्होंने डिस्ट्रिक्ट 322 जी में अंतरराष्ट्रीय स्तर की लीडरशिप ट्रेनिंग की परिकल्पना की थी।अभ्यास 3.0” की सफलता से उत्साहित होकर उन्होंने भविष्य में डिस्ट्रिक्ट में एक लीडरशिप एकेडमी स्थापित करने का विज़न भी साझा किया।अभ्यास 3.0” ने डिस्ट्रिक्ट 322 जी में लीडरशिप डेवलपमेंट एवं फेलोशिप के क्षेत्र में एक नया मानदंड स्थापित किया है और यह कार्यक्रम लंबे समय तक यादगार उपलब्धि के रूप में जाना जाएगा। यह जानकारी लायंस जिला जनसंपर्क सचिव सुनील अजीत सरिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें