पूजन के साथ सेठ सांवरिया सत्संग समिति के पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पूजन के साथ सेठ सांवरिया सत्संग समिति के पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ



गुवाहाटी, आठगांव स्थित श्री गौहाटी गौशाला के वृंदावन गार्डन प्रांगण में आगामी 24 मई से 31 मई तक आयोजित होने वाले भव्य धार्मिक अनुष्ठान ‘नाई बाई रो मायरा’ एवं ‘भक्तमाल कथा’ के लिए पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ बुधवार से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

इस अवसर पर पंडित श्री प्रकाश जी शास्त्री सहित अन्य चार विद्वान पंडितों की उपस्थिति में श्रीमती रेनू-संतोष चौधरी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस दौरान संस्था की ओर से भगवान गणेश का आह्वान करते हुए आयोजन स्थल की पूजा अर्चना की गई। साथ ही इंद्र देवता की कढ़ाई करते हुए गौ माता को सवामणि प्रसाद अर्पित किया गया। 

इस मौके पर दीनदयाल सिवोटिया, सुरेंद्र लाठ, सुभाष केजरीवाल, बसंत तांबी, रवि सुरेका, एल एन अग्रवाल, कैलाश काबरा, ओम प्रकाश लोहिया, माखन अग्रवाल, विशाल-राशमी सांगानेरिया, अजय पोद्दार, सुरेश मोर, विवेक सांगानेरिया, पूजा रूंगटा, बाबूलाल मोर, रमेश चांडक, अरविंद सरावागी आदि ने भी पूजा में सामूहिक रूप से भाग लिया। ज्ञात हो कि इस धार्मिक आयोजन में मुख्य कथावाचक के रूप में व्यासपीठ पर गौरव व्यास उपस्थित रहेंगे, जो श्रद्धालुओं को भक्तिमय कथा का रसपान कराएंगे। कथा के प्रथम दिन 24 मई को प्रातःकाल भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 

सेठ सांवरिया सत्संग समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया है। आयोजन को सफल बनाने हेतु समिति के सभी सदस्य तन-मन से तैयारियों में जुटे हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें