गुवाहाटी: विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को असम वेद विद्यालय में 'इवेंट्स इन्फिनिटी' द्वारा इस कार्यक्रम का संचालन अभिनेता अक्की अवकाश जैन जम्मड़ ने किया। आयोजित 'ग्रीन अर्थ सेमिनार' का भव्य आयोजन हुआ। भावी पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ, जिसने पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
Reduce, Reuse, Recycle' पर दिया जोर
विशेष अतिथि ज्योतिर्मय हजारिका ने पर्यावरण की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताते हुए 'Reduce, Reuse, Recycle' यानी कम उपयोग, पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण के सिद्धांत को जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
आचार्य व 35 विद्यार्थियों की भागीदारी
सेमिनार में असम वेद विद्यालय के सामवेद आचार्य श्री अवनीश कुमार तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ विद्यालय के 35 से अधिक विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया।
विद्यार्थियों ने रखे मौलिक सुझाव
चर्चा सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने सरल भाषा में संवाद करते हुए वृक्षारोपण और प्रकृति संतुलन बनाए रखने पर अपने विचार रखे। कई विद्यार्थियों ने मंच से प्रभावशाली तरीके से पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
शाम 5:00 से 7:00 बजे तक चले इस कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने देशभर में पर्यावरण जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि 'इवेंट्स इन्फिनिटी' का यह प्रयास प्रकृति और मानवता को जोड़ने की दिशा में एक स्वर्णिम कदम है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें