गुवाहाटी सैनिटरी हॉर्डवेयर मर्चेंट ने कपूर चंद जैन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी सैनिटरी हॉर्डवेयर मर्चेंट ने कपूर चंद जैन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

 


गुवाहाटी, गुवाहाटी सैनिटरी एंड हार्डवेयर मर्चेंट एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं लेखक, अनुवादक कपूर चंद जैन के निधन पर संगठन ने उनको भाव भरी श्रद्धांजलि अर्पण की। अपना शोक संदेश देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष सिद्धार्थ नवलगड़िया ने कहा कि वे संगठन की स्थापना, विकास एवं सुदृढ़ नींव रखने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।


स्व कपूर चंद जैन केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि अपने आप में एक संस्था थे। उनका विशाल अनुभव, दूरदर्शिता, सरल व्यक्तित्व, मार्गदर्शन एवं संगठन के प्रति समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने संगठन को दिशा प्रदान करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत एवं गौरवशाली विरासत का निर्माण किया।


हम स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली मानते हैं कि विरासत दिवस के अवसर पर हमें उनका सम्मान करने तथा उनके प्रति अपनी कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त करने का अवसर प्राप्त हुआ। उनके सम्मान का वह भावुक क्षण हम सभी के लिए सदैव एक अमूल्य स्मृति बनकर रहेगा।


उनका निधन गुवाहाटी सैनिटरी एवं हार्डवेयर मर्चेंट्स एसोसिएशन परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका व्यक्तित्व, उनके आदर्श, उनका मार्गदर्शन और संगठन के प्रति उनका समर्पण सदैव हमारी स्मृतियों में जीवित रहेगा और हमें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।


ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार एवं समस्त शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें