राज्यपाल जगदीश मुखी ने धुबड़ी गुरूद्वारे में मत्था टेका - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

राज्यपाल जगदीश मुखी ने धुबड़ी गुरूद्वारे में मत्था टेका


धुबड़ी से दलजीत सिंह

धुबड़ी - असम के धुबड़ी शहर स्थित सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल गुरुद्वारा श्री तेग बहादुर साहिब मैं असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने अपनी धर्म पत्नी सहित मत्था टेक कर गुरु से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर धुबड़ी जिले के उपायुक्त अनंत लाल ज्ञानी भी उनके साथ थे। राज्यपाल महोदय को सिख प्रतिनिधि बोर्ड पूर्वोतर क्षेत्र के सलाहकार दलजीत सिंह, कोषाध्यक्ष गुरमेल सिंह, मेजर राम सिंह और गुरविंदर सिंह ने अगवानी की। बोर्ड की तरफ से राज्यपाल महोदय को सिरोपा, सीरी और प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। अपने संक्षिप्त दौरे मैं राज्यपाल महोदय ने गुरुद्वारे का भ्रमण कर उसके इतिहास के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गुरु तेग बहादुर जी के हाथों से लिखी हुई वाणी का भी अवलोकन किया। सिख समाज की ओर से गुरुद्वारे के लिए दिए गए सुझावों पर उन्होंने गौर करने का आश्वासन भी दिया। अंत में राज्यपाल महोदय ने गुरु के लंगर को ग्रहण किया।




*** राइज प्लस या इस खबर से सम्बंधित टिप्पणियाँ आप निचे लिख सकते है, धन्यवाद - संपादक ***

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें