गुवाहाटी - लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी सेवा के सत्र 2018-19 के लिए श्रीमती संतोष मिंडा को नये अध्यक्ष के रूप में लायंस जिला के पूर्व जिला पाल एल एन अग्रवाल ने शपथ दिलाई। साथ ही सचिव नीरू सेठी ओर कोषाध्यक्ष उषा थरड के अलावा कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों को भी शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप मे लायंस जिला पाल डा. एम एल अग्रवाल उपस्थित थे। इससे पहले निवर्तमान अध्यक्ष नीता शाह ने अपने कार्यकाल के पुरस्कारों का वितरण किया। संतोष मिंडा को लायंस ऑफ द ईयर से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में लायंस जोन चेयरमैन सीमा गोयनका, लायंस गुवाहाटी के अध्यक्ष कमल अग्रवाल के अलावा विजय शाह, नरेंद्र मींडा, अशोक गंगवाल भी उपस्थित थे।
*** राइज प्लस या इस खबर से सम्बंधित टिप्पणियाँ आप निचे लिख सकते है, धन्यवाद - संपादक ***
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें