रंगिया से अरुणा अग्रवाल
रंगिया - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के पितामह स्वरुप भारतरत्न परमपूज्य अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन पर रंगिया के भाजपा कार्यालय सहित सभी स्थानों मे दुःख का माहौल देखा गया। वाजपेयी जी के निधन की खबर के बाद कल शाम से ही यहाँ भाजपा कार्यालय मे गमगीन माहौर के साथ श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, साथ ही आज भारतीय जनता पार्टी के रंगिया नगर मंडल और ब्लॉक मंडल द्वारा आयोजित शोक सभा मे सभी कार्यकर्ताओं ने सांय 5 बजे रंगिया मुरारा स्थित भाजपा ब्लॉक मंडल कार्यालय मे उपस्थित होकर अश्रुपूर्ण आँखो के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा 93 दीपक प्रज्वलित किये गए, आज रंगिया के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और वाजपेयी जी के समर्थकों ने अपने घरों और व्यावसायिक प्रतिस्थानो के सामने एक-एक दीपक प्रज्वलित कर वाजपेयी जी के आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की।आज सुबह से ही रंगिया के सभी कार्यालयों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों का कामकाज बंद रहा।आज भाजपा कार्यालय सहित सभी स्थानों मे राष्ट्रीय ध्वज को झुका कर रखा गया।
*** राइज प्लस या इस खबर से सम्बंधित टिप्पणियाँ आप निचे लिख सकते है, धन्यवाद - संपादक ***
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें