हिमा दास को उपहार देने का प्रयास
भारत-भूटान सीमा से बिजय अग्रवाल
गोरेस्वर - बक्सा जिले गोरेस्वर राजस्व चक्र कार्यलय के अधीन आने वाले भारत भूटान सीमा स्थित उपरखुटि की एक सामाजिक संस्था सनराइज यूथ क्लब के सदस्य ने आज उपरखुटि के साथ समूचे बक्सा जिले का नाम ऊँचा कर दिया। जी हां बक्सा जिले का एकदम अंदुरुनी इलाका कहे जाने वाले उपरखुटि में आज देश का सबसे लंबा झंडा लहराया गया। असम की बेटी व देश गौरब हिमा दास की जीत में उन्हें उपहार देने के साथ ही 72वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उपरखुटि की सनराइज यूथ क्लब द्वारा 3500 मीटर लंबा झंडा लेकर 10 किलोमीटर की सोभायात्रा निकाली गई। बताते चले कि इलाके के 6 दर्जियों ने 13 दिन लगातार निशुल्क मेहनत कर इस झंडे को तैयार किया था। वही आज सुबह 10 बजे राज्यसभा सांसद बिस्वजीत दैमारी, बीटीसी के कार्यकारी सदस्य गणेश कछारी, तामूलपुर के बिधायक इमानुएल मुसाहारी के साथ इलाके के 10 हजार लोगों ने झंडे को लेकर 10 किलोमीटर तक पैदल चल इलाका का नाम स्वर्ण अक्सर में लिख देश भक्ति की मिसाल पेश की। वही इस मौके पर पूरा इलाका देश भक्ति के रंग में रंगा हुवा नजर आया, तो इसे देखने के लिए बक्सा जिले के साथ ही उदालगुरी, कामरूप, दरंग आदि जिलो से भी लोग आये थे, वही बाहर से आये लोगो ने भी देशभक्ति का परचम दिखाते हुए सोभायात्रा में सामिल लोगो को चोकलेट पानी आदि खिलाते दिखे।
*** राइज प्लस या इस खबर से सम्बंधित टिप्पणियाँ आप निचे लिख सकते है, धन्यवाद - संपादक ***
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें