गुवाहाटी बाबा बैद्यनाथ कावड़ संघ का जत्था बाबा धाम रवाना - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी बाबा बैद्यनाथ कावड़ संघ का जत्था बाबा धाम रवाना


गुवाहाटी - गुवाहाटी बाबा बैद्यनाथ कावड़ संघ का 120 सदस्यीय  जत्था अध्यक्ष नंदकिशोर बंसल, मंत्री महेंद्र पारीक, कोषाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल के नेतृत्व में आज ब्रह्मपुत्र मेल से बाबा धाम की ओर रवाना हुआ। सुल्तानगंज में उत्तरवाहिनी गंगा से 2 अगस्त को जल भर कर यह जत्था 7 अगस्त को बाबा बैधनाथ का जलाभिषेक करेगा। 9 अगस्त को बनारस मे  बाबा विश्वनाथ के दर्शन के पश्चात वापस गुवाहाटी लौटेगा। कावड़िया के जत्थे में पवन सिंघानिया, फूलचंद पारीक, मून शर्मा, सुरेश पारीक, अरुण कलिता, विकास गोयंका, हिमांशु गुप्ता, विशाल खेतान, उज्जवल मोर ने सारी व्यवस्था संभाल रखी है।

*** राइज प्लस या इस खबर से सम्बंधित टिप्पणियाँ आप निचे लिख सकते है, धन्यवाद - संपादक ***

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें