जयपुर, मुंबई, बेंगलुरु, सिलीगुड़ी, कोलकाता, शिलांग, गुवाहाटी के 40 स्टाल लगे
गुवाहाटी - जेसीआई एंजल्स ने एक दिवसीय द रेड कार्पेट प्रदर्शनी का आयोजन होटल विश्वरतन में किया। जिसका उद्घाटन प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर, मिसेज रायल इंडिया यूनिवर्स इंटरनेशनल विनर 2018 पायल औसाम गोस्वामी ने मुख्य अतिथि के रुप में किया।
विडियो देखने के लिए निचे क्लिक या टेप करें
इस अवसर पर जेसीआई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी उपाध्यक्ष मनीष खाटूवाला, प्रांतीय अध्यक्ष श्वेता सोमानी, निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष रश्मि खाटूवाला, प्रांतीय उपाध्यक्ष पूजा बैद, शाखा अध्यक्ष शालिनी हंसारिया, शाखा सचिव योजना हरलालका, कार्यक्रम संयोजिका ममता अग्रवाल, सह संयोजिका रितु सुल्तानिया, प्रांतीय निदेशक व्यापार प्रकोष्ठ अरुनीता जैन, प्रांतीय निदेशक महिला जेसीस गुंजन संथोलिया, प्रांतीय समन्वयक स्वाति चौधरी, प्रांतीय निदेशक व्यवस्था नूपुर सरावगी के अलावा कई सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष श्वेता सोमानी ने कहा कि हम महिलाओं की उन्नति के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। जीसीआई एंजल्स में सभी सदस्य महिलाएं ही हैं। आज की प्रदर्शनी से प्राप्त आय को हम विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए खर्च करेंगे। हमारी संस्था महिलाओं के लिए बच्चों के लिए एवं जरूरतमंदों के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करती है और आगे भी करती रहेगी। शाखा अध्यक्ष शालिनी हंसारिया ने कहा कि यह हमारा पहला प्रयास है। इसमें हमें काफी लोगों ने अपना सहयोग दिया है। हम अपने सहयोगियों का आभार प्रकट करते हैं। कार्यक्रम संयोजिका ममता अग्रवाल और सह संयोजिका रितु सुल्तानिया ने कहा कि इस प्रदर्शनी में जयपुर, मुंबई, बेंगलुरु, सिलीगुड़ी, कोलकाता, शिलांग, गुवाहाटी के 40 स्टाल लगे हैं। जिनमें आकर्षक राखियों के अलावा ज्वेलरी, डिजाइन दार कपड़े, उपहार सामग्री उपलब्ध है। एक दिवसीय प्रदर्शनी में ग्राहकों की काफी भीड़ देखी गई।
*** राइज प्लस या इस खबर से सम्बंधित टिप्पणियाँ आप निचे लिख सकते है, धन्यवाद - संपादक ***
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें