गुवाहाटी - महानगर के उत्साही युवक मनीष कुमार जैन छाबड़ा को श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन धर्म संरक्षणी महासभा का असम प्रदेश जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है। नई दिल्ली स्थित महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय से राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल कुमार जैन (सेठी) द्वारा प्रेषित एक पत्र मे उक्त जानकारी दी गई। महासभा के अध्यक्ष कपूर चंद जैन पाटनी ने मनीष छाबड़ा को शुभकामनाएं भी प्रेषीत की है। वर्तमान में मनीष छाबड़ा जैन यूथ फेडरेशन गुवाहाटी के सलाहकार भी है। इनके पिताश्री महावीर प्रसाद छाबड़ा दिगंबर जैन पंचायत गुवाहाटी के वाइज चेयरमैन है। छाबड़ा 9 नंबर वार्ड नागरिक कमेटी के सदस्य के साथ साथ फिनर (FINER - Federation of Industry & Commerce of North Eastern Region) के सदस्य भी हैं। धर्म संरक्षण की भावना इन्हें अपने गुलाबचंद मन्नालाल छाबड़ा परिवार से विरासत में मिली है।
*** राइज प्लस या इस खबर से सम्बंधित टिप्पणियाँ आप निचे लिख सकते है, धन्यवाद - संपादक ***
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें