गुवाहाटी - सुरभि द्वारा नूतन फाटाशील टाउन प्राथमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में एक ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्य अतिथि वार्ड नंबर 8 की पार्षद सुनीता भीलवाड़ा द्वारा प्रतियोगिता जीतने वाले बच्चे को पुरस्कृत किया गया। अपने संक्षिप्त संबोधन में उन्होंने बच्चों को सभी तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता की निर्णायिका मीनाक्षी कलिता का भी सम्मान किया गया। उन्होंने बच्चों के सुंदर-सुंदर चित्र बनाने के लिए सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्य दीपिका भट्टाचार्य ने प्रतियोगिता का आयोजन करने के लिए विशेष धन्यवाद दिया। सुरभि द्वारा विद्यार्थियों के लिए क्रेयॉन कलर और चॉकलेट आदि का भी वितरण किया गया। सुरभि की ओर से बिंदिया गोयल, अंशु सारडा, योगिता शर्मा, रंजू गोयल, मोनिका जैन, निधि अग्रवाल, रूचि धिरासरिया आदि का विशेष सहयोग रहा।
*** राइज प्लस या इस खबर से सम्बंधित टिप्पणियाँ आप निचे लिख सकते है, धन्यवाद - संपादक ***
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें