शिलांग से सुशील दाधीच
शिलांग - दाधीच परिषद् के तत्वावधान में बिहारी लाल दाधीच की अध्यक्षता मे सोमवार, 17 सितम्बर को महर्षि दधीचि जयंती श्री राजस्थानी विश्राम भवन में आयोजित किया गया। इस दौरान माता रानी के दरबार को सुगंधित फुलो से सजित किया गया। माता जी की ज्योत ली गई। दोपहर 2 बजे से दाधीच समाज के जाने माने मधुर वाणी के धनी श्री रमेश जी दाधीच गुवाहाटी के द्वारा मंगलपाठ एवं भजनो की लगातार बौछार करते हुए उपस्थित सभी भक्तो को झुमझुमकर नाचने के लिए मगन कर दिया। काफी संख्या मे आमंत्रित शिलांग के हर कोने के लोगो की उपस्थिति हुई। सभी महिलाओ ने भी खुब खुशियो के साथ जन्मोत्सव मे भाग लेकर माता रानी की झांकी पेश करते हुए अध्यक्ष महोदय बिहारी लाल जी व समाज के गणमान्य मोहनलाल जी, विनोद जी, उमेश जी, बिमल जी व पवन जी दाधीच ने माता रानी को चुनङी अर्पित की जिसमे महिलाओ ने भी खुब आनंद उठाया। इसके पश्चात शाम छह बजे से सर्व समाज की उपस्थिति मे भव्य आरती एवं छंद का आयोजन हुवा एवं सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। जयंति संयोजक श्री राम जी दाधीच को बनाया गया जिन्होंने काफी लग्न से कार्य करते हुए व्यावस्था की। मंच का संचालन आशुतोष दाधीच ने किया एवं समाज के युवा कार्यकर्ता बनवारी लाल दाधीच, अरुण दाधीच, दीपक दाधीच, रवि दाधीच सहित समाज के सभी लोगो का कार्य बहुत ही सराहनीय रहा। समाज के सचिव सुशील दाधीच एवं समस्त दाधीच परिषद् के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उत्सव मे पधारे हुऐ सभी लोगो को धन्यवाद ज्ञापन देकर प्रशासंशा की।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें