रंगिया से अरुणा अग्रवाल
रंगिया - विश्व हिंदू परिषद की रंगिया/बाक्सा जिला समिति द्वारा रंगिया में रविवार 2 सितंबर को परिषद के प्रतिष्ठा दिवस तथा श्री श्री कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर सुबह 9 बजे धार्मिक ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। साथ ही गौमाता पूजन और धर्मीय सभा आयोजित की गई। जिला समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में राज्यमंत्री भवेश कलिता, रंगिया पौर सभा अध्यक्षा सीमा बैश्य, वरिष्ठ समाजसेवक अक्षय सिंह लहकर, ऍमट्रोन के सह-प्रबंधक दिनमणी भंडार कायस्थ सहित विहिप के कई शीर्ष नेता और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इसके पश्चात एक विशाल सांस्कृतिक शोभायात्रा रंगिया के प्रगति संघ प्रांगण से निकाली गई जिसमें विभिन्न जनगोष्ठी के लोगों ने भाग लिया। असम की जातीय संस्कृति को दर्शाती इस धार्मिक शोभायात्रा का उद्घाटन राज्यमंत्री भवेश कलिता ने झंडा दिखाकर किया जो नगर का परिभ्रमन कर वापस प्रगति संघ प्रांगण पहुँची। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे प्रसाद व भोग वितरण किया गया तथा शाम 5 बजे पूजा प्रारंभ की गई। इसके पश्चात 7 बजे से धर्मिय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे सहयोगिता के लिये समिति द्वारा सभी को धन्यवाद दिया गया है।
राइज प्लस में खबर भेजने के लिए risepluslive@gmail.com पर ईमेल करें













कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें