लायंस क्लब ऑफ़ गुवाहाटी कामरूपा ने करवाया आंगनबाड़ी केंद्र का पुनर्निर्माण - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब ऑफ़ गुवाहाटी कामरूपा ने करवाया आंगनबाड़ी केंद्र का पुनर्निर्माण


गुवाहाटी - अपनी सेवा परियोजनाओं के तहत लायंस क्लब ऑफ़ गुवाहाटी कामरूपा ने चाबिपुल में एक आंगनबाड़ी केंद्र का पुनर्निर्माण किया। यह आंगनबाड़ी केंद्र बहुत ही दयनीय स्थिति में था। क्लब ने केंद्र में सभी आवश्यक बुनियादी ढांचे का नवीनीकरण किया, जिसमें उपयुक्त फर्श, छत, दीवार चित्रकला, बच्चों के लिए बेंच, फेन, लाइट आदि शामिल थे। ये सभी बदलाव इसे बेहतर स्थान बनाने के लिए किए गए थे। कोषाध्यक्ष लायन प्रेमचंद अग्रवाल और लायन मनोज हरलाका ने इस कार्य के लिए सराहनीय योगदान दिया। जिलापाल डा. एम.एल. अग्रवाल ने केंद्र का उद्घाटन किया और क्लब की सराहना की। वीडीजी1 लायन सुधीर चौधरी, अध्यक्ष लायन निशा सराफ, सचिव लायन प्रीती गोयल, कोषाध्यक्ष लायन प्रेमचंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष लायन कमलेश शर्मा, जीएसटी समन्वयक लायन सानिया जालान और अन्य इस अवसर पर उपस्थित थे।


राइज प्लस में खबर भेजने के लिए risepluslive@gmail.com पर ईमेल करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें