गुवाहाटी, 20 अक्टूबर । पूर्वांचल भारतीय दाधीच परिषद के फटाशील में इस्पात भवन स्थित कार्यालय का नवीनीकरण करके आज परिषद के वरिष्ठ संरक्षक सदस्य चुनी लाल सोसी ने फीता काटकर कार्यालय को समाज के लिए लोकार्पण किया। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष श्यामसुंदर आसोपा, मंत्री चंद्रशेखर ईंटोदिया, निवर्तमान अध्यक्ष श्यामसुंदर करेसीया, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश दाहिमा व अन्य कई सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम संयोजक कैलाश पलोड़ व राजेश गोठेचा ने सारी व्यवस्था संभाल रखी थी। इस उपलक्ष में मां दधिमती व दधीचि की पूजा-अर्चना और आरती के बाद श्याम सुंदर आसोपा, पियूष मिश्रा, ओम प्रकाश दाहिमा, शिवकुमार पाटोदिया ने भजन प्रस्तुत किए। आगामी दिवाली प्रीति सम्मेलन के संयोजक जितेंद्र सूटंवाल ने बताया कि 11 नवंबर को ब्राह्मण भवन में दिवाली प्रीति सम्मेलन का आयोजन बच्चों के चित्रांकन व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आयोजन किया जाएगा। आज के कार्यक्रम में दधीच परिषद की महिला सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
!->
पूर्वांचल भारतीय दाधीच परिषद के नवीनीकृत कार्यालय का लोकार्पण
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें