गोपाष्टमी मेले की तैयारी के लिए सभा आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोपाष्टमी मेले की तैयारी के लिए सभा आयोजित


गुवाहाटी, 20 अक्टूबर । श्री गुवाहाटी गौशाला के सौजन्य से आयोजित होने वाले 103वां गोपाष्टमी मेले की तैयारी के लिए गौशाला समिति की सभा आयोजित की गई। जिसमें गौशाला ट्रस्ट बोर्ड के ट्रस्टी इंचार्ज देवी प्रसाद जालान, कार्य समिति अध्यक्ष रामगोपाल हरलालका के अलावा ट्रस्टी अशोक धानुका, समिति उपाध्यक्ष एवं मेला दुकान आवंटन समिति संयोजक जय प्रकाश गोयंका, उपाध्यक्ष ललित धानुका, मंत्री दीनदयाल सिवोटिया उपस्थित थे। सभा में आगामी गोपाष्टमी मिले को तीन दिवसीय रूप में 16 से 18 नवंबर तक आयोजन करने का निर्णय लिया गया। सभा में बोलते हुए पर्यावरण एवं सफाई समिति के संयोजक राजकुमार तिवारी ने गौशाला परिसर व आस पास के नाले वह हर कोने का सफाई का जिम्मा लेते हुए स्वच्छ भारत अभियान को पूर्ण रूप से लागू करने का आश्वासन दिया। स्मारिका प्रकाशन समिति के संयोजक ओमप्रकाश खंडेलवाल ने स्मारिका को आकर्षक रूप से छापने पर जोर दिया एवं छपाई के लिए निविदा आमंत्रित करने पर आये सुझाव का समर्थन किया। इसके लिए वार्षिक विवरण की जांच की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। मंडल समिति के संयोजक पवन पोद्दार ने मेले में पिछले गेट से ही प्रवेश एवं निवास की व्यवस्था कार्य का सुझाव दिया जिस पर शरद पूर्णिमा तक रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी। प्रचार समिति के संयोजक विकास गुप्ता ने कहा कि दिवाली के बाद छठ पूजा के सभी घाटों पर बैनर लगाए जाएंगे। नगर के सभी मुख्य मंदिर व सामाजिक स्थलों पर पोस्टर लगाए जाएंगे। उपाध्यक्ष जयप्रकाश गोयनका मोबाइल फोन के जरिए जनसंपर्क अभियान जारी रखेंगे। समाज के सभी वर्गों, विशिष्ट व्यक्तियों, दानदाताओं और युवा वर्ग को निमंत्रण पत्र देकर मेले से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। सांस्कृतिक समिति के संयोजक अशोक सरावगी ने कहा कि 17 नवंबर को हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें अरुण जैमिनी, शंभू शिखर, चिराग जैन जैसे प्रसिद्ध हास्य कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। स्वागत समिति के सह संयोजक प्रदीप भुवालका, सुरक्षा व्यवस्था समिति संयोजक प्रमोद हरलालका, मालीगांव गोशाला समिति संयोजक प्रभु दयाल जालान, कोषाध्यक्ष अनिल थर्ड, सफाई समिति की सह संयोजिका सुनीता भीलवाड़ीया, गौतम शर्मा, निर्मल तिवारी, अजय अग्रवाल ने भी अपने अपने सुझाव दिये।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें