पहली लिस्ट में गहलोत, पायलट और सीपी जोशी को टिकट
नई दिल्ली, 16 नवम्बर । लम्बे इंतज़ार और सस्पेंस के बाद आखिरकार कांग्रेस ने राजस्थान विधान सभा चुनाव को लेकर अपनी पहले लिस्ट जारी की। वृहस्पतिवार को रात 12.30 बजे तक बैठकों का दौर चलता रहा और फिर पहली लिस्ट में 152 प्रत्याशियों का नाम जारी किया गया। राजस्थान के लगभग सभी बड़े नेताओं को टिकट कांग्रेस ने इस लिस्ट में दिया है। सचिन पायलट, अशोक गहलोत, सीपी जोशी और रामेश्वर डूडी जैसे बड़े नेताओं का नाम पहली लिस्ट में है। कुल 48 सीटों पर अभी भी उम्मीदवारों का नाम जारी होना बाकी है। वहीँ सत्ताधारी पार्टी भाजपा की बात करें तो अब तक 2 बार में 200 में से 162 सीटों पर नामों की घोषणा कर चुकी है। आपको बता दें की राजस्थान में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर है। मतदान 7 दिसंबर को हैं। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।
लिस्ट को देखने के लिए लिस्ट पर टेप या क्लिक करें। वापस खबर पर लौटने के लिए बेक करें।












कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें