मिजोरम विधानसभा चुनाव: 201 प्रत्याशी चुनावी मैदान में - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मिजोरम विधानसभा चुनाव: 201 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

सभी 40 विधानसभा सीटों पर 28 नवंबर को मतदान

आइजोल, 14 नवम्बर । मिजोरम विधानसभा चुनाव में बुधवार को नाम वापसी के अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों के चुनावी जंग से हटने के बाद अब 201 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गये हैं। राज्य के चुनाव विभाग के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार तक 212 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। इनमें मुख्यमंत्री लल थनहवला समेत आठ प्रत्याशी दो-दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक जांच के दौरान सभी नामांकन पत्र वैध पाये गये। तीन उम्मीदवारों ने बुधवार को अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। मिजोरम में 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए 28 नवंबर को मतदान होगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें