रंगिया से अरुणा अग्रवाल
रंगिया, 5 नवम्बर । रंगिया की वीणापानी रसोई गैस एजेंसी द्वारा गत शनिवार 3 नवंबर को रंगिया के 8 नंबर वार्ड स्थित सोनाली प्रगती भवन प्रांगण में एलपीजी पंचायत व सेफ्टी क्लीनिक नामक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सभी ग्राहकों की सुविधाओं के लिए 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडरों की जगह 5 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडरों के व्यवहार और इसकी सुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही रसोई गैस के सुरक्षित व्यवहार और उपाय तथा सावधानियों के विषय में विभागीय अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को अवगत कराया। इस मौके पर गुवाहाटी एलपीजी के विक्रय विभाग की अधिकारी प्रियंका साहू, रंगिया के कछारी सोलमारी के गांवबूढ़ा हामिद अली, जी एस एस के अध्यक्ष दिनेश महंतो, वीणापानी गैस एजेंसी की स्वताधिकारी पल्लवी लहकर, समाज सेवक अक्षय सिंह लहकर, रंगिया पौरसभा के वार्ड नंबर 3 के पार्षद द्विपेन चक्रवर्ती सहित वीणापानी रसोई गैस एजेंसी के कार्यरत सभी कर्मचारी व कई गणमान्य लोगो सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें