रंगिया से अरुणा अग्रवाल
रंगिया, 5 नवम्बर । रंगिया के विधायक तथा असम के सिंचाई, राजस्व तथा आपदा प्रबंधन मंत्री व रंगिया के विधायक भवेश कलिता ने गत 2 नवंबर शुक्रवार को 2017-18 वर्ष के प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और एसओपीडी के अंतर्गत रंगिया विधानसभा क्षेत्र में निर्माण किए जाने वाले कुल 13 पथो की आधारशिला रखी। पीडब्ल्यूडी रंगिया ग्राम्य सड़क विभाग के अधीन डिमू कोनिहा के :-- रंगिया हाजो पथ से इस्सादधरिया (पैकेज नं.AS-11334), रंगिया हाजो पथ से नबुर्का सत्र (पैकेज नं. AS-11335), रंगिया हाजो पथ से सनेमा गुरी (पैकेज नं.AS-11427), रंगिया हाजो पथ से सेप्ती (पैकेज नं. AS-11432), गुइया पालारा बारेंघाटी पथ (पैकेज नं. AS-11566), रंगिया हाजो पथ से खुद्रडिमु(पैकेज नं. AS-11750), रंगिया हाजो पथ से कोनिहा (पैकेज नं. AS-11604), केन्दुकोना के :-- 31 नं. राष्ट्रीय पथ से बारेसील (पैकेज नं. AS-11602), जयंतीपुर और बरोलिया के :-- 31 नं. राष्ट्रीय पथ से दहरा (पैकेज नं. AS-11770), बरोलिया तट से नोना तट तक, SODP के अंतर्गत जयंतीपुर के :-- पिताम्बर दोल मंदिर से दिघिरपार, हेमदौल से गोपालपुर पथ, उदियाना से बालिसत्र पथ शामिल है। इस मौके पर विभाग के सभी अधिकारियों सहित अंचल के ज्येष्ठ नागरिक व गणमान्य व्यक्ति तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।












कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें