खरूपेटिया। गत 10 मार्च को मारवाड़ी युवा मंच खरूपेटिया शाखा द्वारा युवा शक्ति भवन में चुनाव संबंधित कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी किशन अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष पवन शर्मा, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, दिपक हीरावत व बिकास पांड्या, सक्रिय सदस्य प्रकाश सामसुखा, पूर्व अध्यक्ष नरेश सुराणा, बंटी नवलखा व अन्य सदस्यों की उपस्थिति में सत्र 2019-20 के लिए अध्यक्ष पद हेतु विक्रमादित्य जैन का चयन किया। पंकज अग्रवाल ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया एवं पवन शर्मा ने इसका समर्थन किया। विक्रमादित्य 18 शाल की उम्र से ही युवा मंच के कर्मठ, जुझारू एवं सक्रिय सदस्य सदस्य है। ज्ञात हो कि जैन सक्रिय रूप से उत्तर पूर्व साधारण बीमा अभिकर्ता संस्था के सचिव के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी (अल्पसंख्यक मोर्चा) के राज्यिक सदस्य भी हैं।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें