गुवाहाटी। सोलह दिवसीय गणगौर उत्सव के अंतिम दिन गणगौर का बंदोरा एवं सिंधरा का कार्यक्रम नगर में विभिन्न जगहों पर आयोजित किया गया। इसी कड़ी में छत्रीबाड़ी में भी सिंजारा का आयोजन किया गया। जिसमें गणगोर की अर्चना करके नेवेद्य का भोग लगाया गया। महिलाओं ने गणगोर के गीत गाकर आनंद लिया। राजस्थानी लोक नृत्य पर भी महिलाएं ने नृत्य किया। उल्लेखनीय है कि गणगौर उत्सव के अंतिम कार्यक्रम के पश्चात सोमवार को गणगोर का विसर्जन कार्य संपन्न होगा। इसके साथ ही सोलह दिवसीय गणगोर उत्सव का समापन हो जाएगा। विसर्जन से पहले महिलाओं द्वारा प्रातः काल गणगौर की विशेष पूजा संपन्न की जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें