रंगीया से अरुणा अग्रवाल
रंगिया। समूचे भारतवर्ष मे भारतीय जनता पार्टी की बेमिसाल जीत के साथ ही 8 मंगलदै लोकसभा क्षेत्र मे भी भाजपा के प्रार्थी दिलीप सैकिया की भारी मतों से विजय हुई। इस ऐतिहासिक शानदार विजय के उपलक्ष्य मे भाजपा के रंगिया नगर मंडल और ब्लॉक मंडल द्वारा आज रंगीया मे विजयोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम मे हजारों भाजपा और अगप के कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों सहित स्थानीय विधायक तथा असम के सिचाई, राजश्व और आपदा प्रबंधन मंत्री भवेश कलिता भी शामिल हुए। रंगीया शहर मे विशाल विजय जुलुस के साथ मनाये गये इस विजयोत्सव में सभी ने नाचते, गाते और झूमते हुये हर बार मोदी सरकार की ध्वनी के साथ नरेंद्र मोदी जिन्दाबाद, दिलीप सैकिया जिन्दाबाद के नारे लगाते हुये आनंद जताया। इस अवसर पर सभी ने एकदुसरे को बधाई देते हुये रंगो की होली खेली साथ ही मौके पर मिठाईयाँ बांटी गयी। इस कार्यक्रम के पश्चात सभी ने केक काटकर सभी से आनंद मनाया। कार्यक्रम के अन्त मे मंत्री भबेश कलिता ने सभी को बधाई और धन्यबाद दिया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें