धुबड़ी से लगातार तीन बार सांसद बन बदरुद्दीन अजमल ने बनाया रिकॉर्ड - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

धुबड़ी से लगातार तीन बार सांसद बन बदरुद्दीन अजमल ने बनाया रिकॉर्ड


धुबड़ी से ओमप्रकाश तोदी

12 उम्मीदवारों की जमानत जब्त

धुबड़ी। लोकसभा क्षेत्र धुबड़ी से हैट्रिक बनाने का गौरव किसी भी सांसद को नही मिल पाया है। लेकिन इस बार 2019 के लोकसभा चुनावों में एआईयूडीएफ के सुप्रीमो बदरुद्दीन अजमल ने लगातार तीन बार जीत हासिल कर हैट्रिक होने का रिकॉर्ड बनाया है। इस बार के चुनाव में एआईयूडीएफ के बदरुद्दीन अजमल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के आबूताहेर बेपारी को 2,22,202 मतों से पराजित कर जीत हासिल की है। बदरुद्दीन अजमल को कुल 6,97,951 मत मिले, जबकि कांग्रेस के आबूताहेर बेपारी को 4,75,749 मत मिले। वहीं भाजपा का मित्र दल अगप के जाबेद ईस्लाम तीसरे नंबर पर रहे। ईस्लाम को 3,12,311 मत मिले। अन्य 12 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है। बताते चलें कि पहले आम चुनाव 1952 से अब तक लोकसभा क्षेत्र धुबड़ी से हैट्रिक बनाने का गौरव किसी भी सांसद को नही मिल पाया है। पहले आम चुनाव 1952 से अब तक हुए सत्रह चुनाव में किसी भी सांसद ने लगातार तीसरी बार जीतकर हैट्रिक नही बनाई है। वही अब तक कोई भी सांसद अलग अलग समय मे भी तीन बार नही जीत पाया है। हालांकि धुबड़ी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के नुरुल ईस्लाम लगातार तीन बार बतौर सांसद क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके है। वहीं इस बार धुबड़ी संसदीय क्षेत्र से एआईयूडीएफ प्रमुख मौलाना बदरुद्दीन अजमल लगातार तीन बार जीतने मे कामयाब हुए है। अजमल 2009 में पहली बार संसद पहुंचे। कांग्रेस के नुरुल ईस्लाम 1980, 1991 और 1996 में अलग-अलग तीन बार  सांसद रहे, जबकि 1998 और 1999 में अब्दुल हमीद समाचार लिखे जाने तक वीवीपैट की स्लिप का मिलान जारी रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें