रंगिया से अरूणा अग्रवाल
रंगिया। रंगिया महकमा प्रशासन द्वारा गत 26 जनवरी, रविवार को रंगिया के उच्चतर माध्यमिक खेल मैदान प्रांगण में आयोजित 71 वें गणतंत्र दिवस समारोह में रंगिया थाना के एस.आई. श्यामल ज्योती सैकिया, डी.एस.बी. (सी) बिपुल मेधी और कनिष्ठबल सुकुमार गौर को उनके उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें सम्मान से नवाजा गया। आयोजित समारोह में प्रशासन की ओर से रंगिया महकमा के उप-पंजीयक मनजीत दास ने असमिया सभ्यता का प्रतीक फूलाम गामोछा और मानपत्र भेंट कर इन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि रंगिया महाकमा के महकमाधिपति मुनीन्द्र बरदलै,रंगिया महकमा पुलिस अधिकारी कंकन कुमार नाथ,रंगिया की राजस्व अधिकारी इमाली बरुआ और विशिष्ट लोगों सहित बहुत से प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि एस.आई. श्यामल ज्योती सैकिया, डी.एस.बी (सी) बिपुल मेधी और कनिष्ठबल सुकुमार गौर अपने कर्तव्यों का पालन निरंतर सत्य और निष्ठा के साथ करते आ रहे है। अपनी सेवाओं की अनूठी मिशाल कायम करने वाले इन अधिकारियों को सम्मानित किए जाने पर रंगिया थाना के सभी अधिकारियों सहित पूरे रंगियाबासियो में खुशी का माहौल है। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें