राष्ट्रगान गाने पर पैंटालूंस ने 25 कर्मियों को बर्खास्त किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

राष्ट्रगान गाने पर पैंटालूंस ने 25 कर्मियों को बर्खास्त किया

कोलकाता। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रगान गाने पर  पैंटालूंस ने कोलकाता शाखा के 25 कर्मियों बर्खास्त कर दिया। पैंटालून के इस फैसले के खिलाफ कर्मचारी छह दिन से धरना दे रहे हैं।  

इस वाकये पर सोशल मीडिया में तीखी प्रतिक्रिया हुई है। एक यूजर ने लिखा है कि यह लोग छह दिन धरने पर बैठे हैं। क्या कंपनी के शीर्ष प्रबंधन को इस बारे में जानकारी है। यह तृणमूल के इशारे पर किया जा रहा है? राष्ट्रीय गान हमारा गौरव है। इसे गाने के लिए किसी को कैसे सजा दी जा सकती है? 

सोशल मीडिया पर लोग पैंटालूंस का बहिष्कार करने की अपील कर रहे हैं। इस बारे में पैंटालूंस की कोलकाता शाखा के कुछ अधिकारियों ने संपर्क करने पर प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया।(हि.स.) 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें